Sunday 6 March 2016

रहस्यमयी गुफा


जम्मू के उद्धमपुर क्षेत्र में एक ऐसी गुफा है जिसमें देवों के महादेव भगवान शिव का वास है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल से अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इस गुफा में दर्शन के लिए जरूर जाते हैं। इस गुफा के भीतर एक सुरंग है, ऐसा माना जाता है कि यह सुरंग बाबा बर्फानी अमरनाथ में निकलती है, द्वापर युग में साधु-संत इस सुरंग से अमरनाथ जाते थे। जबकि कलियुग में इस सुरंग में जो भी प्रवेश किया वह वापिस लौटा ही नहीं। >गुफा से नहीं वापस लौटा था साधुओं का काफिला...

-बताते हैं कि काफी समय पूर्व गुफा के एक कोने में बनी सुरंग में साधुओं का काफिला यहां से अमरनाथ यात्रा के लिए निकला और वापस लौट कर ही नहीं आया।
-इस हादसे के बाद इस गुफा से अमरनाथ जाने वाली सुरंग को बंद कर दिया गया। शिव खोड़ी नाम की इस गुफा में लोगों की गहरी आस्था है। अ

>गुफा के अंदर थमने लगती हैं सांसेंं...
एक मीटर चौड़ी व 200 मीटर लंबी और तीन मीटर ऊंची इस गुफा में अंदर सांसे तक थम जाती हैं। इस प्राकृतिक गुफा में एक शिवलिंग है। जो करीब चार मीटर का है।
-एक बार में करीब 300 भक्त ही गुफा में प्रवेश कर पाते हैं। कई जगह यह गुफा इतनी संकरी है कि एक व्यक्ति का निकलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।
-गुफा के अंदर कई प्राकृतिक चीजें हैं। इसके अंदर मां पार्वती, गणेश जी और नंदीग्राम हैं। गुफा की छत पर सांप की आकृति बनी हुई है।

>ये है रूट...
प्रसिद्ध गुफा शिव खोड़ी जम्मू कश्मीर के उद्धमपुर जिले में स्थित है। रैंसा नामक गांव में स्थित इस तीर्थस्थान तक पहुंचने के लिए कम से कम 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। जम्मू से करीब 140 किलोमीटर, कटरा से करीब 80 किलोमीटर दूर है।

गुफा में एक साथ तीन सौ श्रद्धालु समा जाते हैं
गुफा में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्राकृतिक ऑक्सीजन है। गुफा में श्रद्धालुओं को गर्मियों में एसी का एहसास होता है।

No comments:

Post a Comment